- विलयन क्या है?
दो या दो से अधिक पदार्थों के समांगी मिश्रण को विलयन कहते हैं। उदाहरण-चीनी और जल का मिश्रण, नमक और जल का मिश्रण आदि।
साधारणतः विलयन द्रव अवस्था में होते हैं लेकिन कुछ विलयन ठोस अवस्था एवं गैसीय अवस्था में भी होते हैं। जैसे- पीतल (मिश्रधातु), जो जिंक और कापर धातु से बना होता है, यह ठोस विलयन का उदाहरण है। वायु, गैसीय विलयन का उदाहरण है। वायु विभिन्न गैसों (नाइट्रोजन, आक्सीजन आदि) का समांगी मिश्रण है।
विलेय|Solute:-
किसी विलयन में जिस पदार्थ को घोला जाता है उसे विलेय कहते हैं। किसी विलयन में विलेय की मात्रा विलायक से कम होती है। उदाहरण- जल और चीनी के मिश्रण में चीनी को जल में घोला जाता है, इस मिश्रण में चीनी विलेय है और चीनी की मात्रा जल से कम होती है, चीनी की मात्रा जल से अधिक होने पर चीनी जल में पुरी तरह नहीं घुलेगा।
विलायक |Solvent:-
जिस पदार्थ में विलेय को घोला या मिलाया जाता है, विलायक कहलाता है। जैसे- जल और चीनी के मिश्रण में चीनी (विलेय) को जल में घोला जाता है। इस मिश्रण में जल विलायक है।
विलेयता या घुलनशीलता| Solubility:-
किसी विलायक में विलेय की घुलने की क्षमता (विलेय की कितनी मात्रा घुल सकती है) को विलेयता या घुलनशीलता कहते हैं।
घुलनशीलता पर ताप एवं दाब का प्रभाव:-
ताप बढ़ाने से ठोस की घुलनशीलता बढ़ती है एवं ताप घटाने से ठोस की घुलनशीलता घटती है।
ताप बढ़ाने से गैस की घुलनशीलता घटती है एवं ताप घटाने पर घुलनशीलता बढ़ती है।
विलयन के गुण |Properties of Solutions:-
- विलयन के कण (Particles) का आकार 1nm (nanometer) से कम होता है।
- विलयन के कण को आंख से नहीं देखा जा सकता है।
- विलयन समांगी मिश्रण होता है।
- विलयन के कणों को छानने की विधि द्वारा अलग नहीं किया जा सकता है।
- विलयन स्थाई होता है। (एक ग्लास जल में चीनी को घोलने पर चीनी जल में पुरी तरह घुल जाता है, थोड़ी देर छोड़ देने के बाद भी कण अलग होकर ग्लास में नीचे नहीं बैठते हैं इसलिए विलयन स्थाई होता है जबकि एक ग्लास जल में बालु को घोला जाता है तो वो पुरी तरह घुलता नहीं और थोड़ी देर छोड़ देने पर बालु अलग होकर ग्लास के निचली सतह पर बैठ जाता है।)
विलयन की सांद्रता (Concentration of a Solution):-
विलयन के निश्चित आयतन में उपस्थित विलेय की मात्रा को विलयन की सांद्रता कहते हैं।
विलयन की सांद्रता के आधार पर विलयन के प्रकार:-
- संतृप्त विलयन | Saturated Solution
- असंतृप्त विलयन |Unsaturated Solution
- अतिसंतृप्त विलयन|Super Saturated Solution
संतृप्त विलयन | Saturated Solution:-
वैसा विलयन जिसमें दिये गये निश्चित ताप पर घुलने की क्षमता से अधिक विलेय पदार्थ को घोला नहीं जा सकता है,तो ऐसे विलयन को संतृप्त विलयन कहते हैं।
असंतृप्त विलयन |Unsaturated Solution:-
वैसा विलयन जिसमें विलेय पदार्थ की मात्रा घुलने की क्षमता से कम हो (विलेय की मात्रा संतृप्त विलयन से कम हो), असंतृप्त विलयन कहलाता है।
अतिसंतृप्त विलयन|Super Saturated Solution:-
वैसा विलयन जिसमें विलेय पदार्थ की मात्रा घुलने की क्षमता से अधिक हो तो ऐसे विलयन को अतिसंतृप्त विलयन कहते हैं।
निलंबन |Suspension:-
ऐसा मिश्रण जिसमें विलेय के कण बिना घुले विलयन में उपस्थित होते हैं निलंबन कहलाता है। उदाहरण-जल और बालु का मिश्रण, आटा और जल का मिश्रण, चाॅक और जल का मिश्रण आदि।
निलंबन के गुण|Properties of Suspension:-
- यह विषमांगी मिश्रण होता है।
- इसके कण का आकार 100nm से अधिक होता है।
- ये अस्थाई होता है। (विलयन को कुछ देर छोड़ देने पर इसके कण नीचे बैठ जाते हैं।)
- इसके कण छन्ना पात्र से आर पार नहीं होते हैं।
- इसके कण को आंख से देखा जा सकता है।
कोलाॅइड|Colloid:-
कोलाॅइड के गुण:-
- यह समांगी मिश्रण जैसा दिखाई पड़ता है लेकिन यह विषमांगी मिश्रण होता है।
- ये स्थाई होता है।
- इसके कण छन्ना पात्र से आर पार निकल जाते हैं।
- इसके कणों का आकार 1nm से अधिक और 100nm से कम होता है।
- इसके कणों को आंख से नहीं देखा जा सकता है लेकिन माइक्रोस्कोप द्वारा इसके कण को देखा जा सकता है।
अगला लेख| रासायनिक अभिक्रिया एवं उसके प्रकार Class 10 Chemistry

No comments:
Post a Comment