Ad

ATOMS AND MOLECULES| परमाणु एवं अणु

 

जिसमें भार हो और जो जगह छेकता हो पदार्थ कहलाता है। पदार्थ परमाणु एवं अणु से मिलकर बने होते हैं।


परमाणु- प्रत्येक पदार्थ अत्यंत सुक्ष्म कणो से मिलकर बना होता है, इन कणों को परमाणु कहते है।

रासायनिक संयोजन के नियम:- 

वे नियम जिनके आधार पर पदार्थों के बीच रासायनिक अभिक्रिया होती है, रासायनिक संयोजन का नियम कहलाता है। रासायनिक संयोजन के पांच नियम है जिनमें दो नियम हैं 1. द्रव्यमान संरक्षण का नियम  2. स्थिर अनुपात का नियम

1. द्रव्यमान संरक्षण का नियम:- इस नियम को फ्रांस के वैज्ञानिक Lavoisier ने दिया था। इस नियम के अनुसार-

 "किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारको का कुल द्रव्यमान प्रतिफल के कुल द्रव्यमान के बराबर होता है"

जैसे- 5.3g NaCO3 + 6.0g CH3COOH ----> 2.2g CO2 + 0.9g H2O + 8.2g CH3COONa

तीर के बायें तरफ के पदार्थों को अभिकारक एवं तीर के दायें तरफ के पदार्थों को प्रतिफल कहते हैं। उपरोक्त अभिक्रिया में अभिकारको एवं प्रतिफल का द्रव्यमान बराबर है।

 2. स्थिर/निश्चित अनुपात का नियम:- इस नियम को Joseph Louis Proust ने दिया था। इस नियम के अनुसार-

 "किसी भी यौगिक में तत्वो के द्रव्यमान का अनुपात हमेशा समान होता है"

जैसे- जल को किसी भी स्रोत (नदी, तालाब, वर्षा आदि) से प्राप्त करने पर जल में हमेशा दो ही तत्व हाइड्रोजन और ऑक्सीजन होते हैं एवं और हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के भारो का अनुपात 1:8 होता है।

डाल्टन का परमाणु सिद्धांत

  • सभी पदार्थ अविभाज्य परमाणुओं से मिलकर बना होता है।
  • परमाणु सुक्ष्मतम कण होते हैं, जिसे रासायनिक अभिक्रिया में ना तो बनाया जा सकता है और ना नष्ट किया जा सकता है।
  • एक तत्व के सभी परमाणु का द्रव्यमान एवं रासायनिक गुण समान होता है।
  • भिन्न-भिन्न तत्वों के परमाणुओं के द्रव्यमान एवं रासायनिक गुण भिन्न भिन्न होते हैं।
परमाणु त्रिज्या:- परमाणु के नाभिक से अंतिम कोश के बीच की दुरी परमाणु त्रिज्या कहलाता है। परमाणु त्रिज्या को नैनोमीटर (nm) में मापा जाता है। सबसे छोटा परमाणु, हाइड्रोजन परमाणु होता है।

तत्वों के संकेत:- तत्व के संकेत को लिखने के लिए अंग्रेजी (लैटिन या ग्रीक) नाम के पहले अक्षर का उपयोग किया जाता है।
जैसे- Hydrogen- H
       Oxygen- O
       Sulphur- S आदि
कुछ तत्वो का संकेत को लिखने में तत्वो के नाम का प्रथम दो अक्षर या प्रथम अक्षर एवं कोई अन्य अक्षर का उपयोग किया जाता है।
जैसे- Helium- He
       Barium- Ba
       Argon- Ar आदि
कुछ तत्वो के संकेत लैटिन नाम के आधार पर लिखे जाते हैं।
जैसे- Element.   Latin Name     Symbol
              Iron.  -   Ferrum.        -     Fe
              Gold.  -   Aurum.        -     Au
              Silver -   Argentum.  -     Ag
              Sodium- Natrium.     -     Na
              Potassium - Kalium. -      K
              Copper -  Cuprum.    -      Cu
              Mercury - Hydragium-   Hg
              Lead.    -   Plumbum. -     Pb
              Tin.       -   Stanum      -     Sn


Also Read- Synthesis Reaction Class 10 Chemistry


परमाणु द्रव्यमान:- किसी तत्व के प्रोटान और न्युट्रान के द्रव्यमान के योगफल को उस तत्व का परमाणु द्रव्यमान कहते हैं। परमाणु द्रव्यमान का मात्रक पहले amu (atomic mass unit) था। बाद में amu के स्थान पर u (unified mass) द्वारा दर्शाया जाने लगा।

अणु (Molecule):-  किसी पदार्थ का छोटा कण जो समान तत्व के परमाणु या अलग अलग तत्वों के परमाणु से मिलकर बना होता है, अणु कहलाता है।

जैसे- H2, O2, N2, H2O, etc

आण्विक द्रव्यमान:- किसी अणु में उपस्थित विभिन्न तत्वों के परमाणु द्रव्यमान के योगफल को आण्विक द्रव्यमान कहते हैं।

जैसे- CH4 का आण्विक द्रव्यमान 18.02u होता है।

आयन:- जब किसी परमाणु में इलेक्ट्रान की कमी होती है या परमाणु इलेक्ट्रान ग्रहण करता है तो उसपर धन आवेश या ऋण आवेश उत्पन्न होता है जिसे आयन कहते हैं।

सूत्र इकाई द्रव्यमान:- किसी आर्थिक यौगिक में उपस्थित विभिन्न तत्वों के परमाणु द्रव्यमान के योगफल को सूत्र इकाई द्रव्यमान कहते हैं।

ग्राम परमाणु द्रव्यमान:- जब किसी पदार्थ के परमाणु द्रव्यमान को ग्राम में व्यक्त किया जाता है तो उसे ग्राम परमाणु द्रव्यमान कहते हैं। ग्राम परमाणु द्रव्यमान का मात्रक g होता है।

Also Read- Green Chemistry

जैसे- हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान=1u
    हाइड्रोजन का ग्राम परमाणु द्रव्यमान=1g





No comments:

Post a Comment

Read More

Bihar's Invaluable Role In Education, Literature, Art And Culture|शिक्षा, साहित्य, कला एवं संस्कृति में बिहार की अमूल्य भूमिका

शिक्षा, साहित्य, कला एवं संस्कृति में बिहार की अमूल्य भूमिका  बिहार जनसंख्या के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा और क्षेत्रफल की दृष्टि से 12वां सब...