Ad

States Of Matter | On the basis of Chemical Properties | Hindi

रासायनिक गुण के आधार पर पदार्थ का वर्गीकरण

पदार्थ रासायनिक गुण के आधार पर दो प्रकार के होते है-

  1. शुद्ध पदार्थ (Pure Substance)
  2. मिश्रण (Mixture)


शुद्ध पदार्थ किसे कहते हैं? शुद्ध पदार्थ के प्रकार


शुद्ध पदार्थ (Pure Substance):

वैसे पदार्थ जो एक ही प्रकार के परमाणु या अणु से मिलकर बने होते हैं। जैसे- H, O, Fe, NaCl, H2O आदि।

शुद्ध पदार्थ को भौतिक विधि द्वारा पृथक नहीं किया जा सकता है। शुद्ध पदार्थ का संघटन (Composition) निश्चित होता है।


शुद्ध पदार्थ दो‌ प्रकार के होते है-

  1. तत्व(Element)
  2. यौगिक(Compound)


तत्व(Element):- 

वैसे पदार्थ जो एक ही प्रकार के परमाणु से मिलकर बना होता है एवं जिसे किसी भी भौतिक या रासायनिक विधि द्वारा विभाजित नहीं किया जा सकता है, तत्व कहलाता है। उदाहरण- H, O, N, Ca, Mg, Cu, Al, C, K, Br आदि


तत्व के गुण | Properties of Element:-

  • तत्व एक ही प्रकार के परमाणु से बने होते हैं।

  • इन्हें विभाजित नहीं किया जा सकता है।

  • तत्व का सुक्ष्मतम कण परमाणु कहलाता है।

  • तत्व का निश्चित गलनांक (Melting Point) एवं क्वथनांक (Boiling Point) होता है।

  • आवर्त सारणी में कुल तत्वों की संख्या-118 है जिसमें से 92 तत्व प्राकृतिक रुप में पाये जाते हैं, शेष तत्वों को इन्हीं प्राकृतिक तत्वों से बनाया गया है, जिसे कृत्रिम तत्व भी कहते हैं।

यौगिक(Compound):- 

जब दो तत्व या दो से अधिक तत्व निश्चित अनुपात में मिलकर नये गुण वाले पदार्थ बनाते हैं तो ऐसा पदार्थ यौगिक कहलाता है। उदाहरण- H2O, NaCl, C12H22O11 (sugar) आदि


यौगिक के गुण|Properties of Mixture:-

  • यौगिक का सुक्ष्मतम कण अणु कहलाता है।

  • यौगिक का गुण उसके अवयवों से भिन्न होता है।

  • यौगिक को भौतिक विधि से अलग नहीं किया जा सकता है।

  • यौगिक का बनना रासायनिक परिवर्तन है।

  • यौगिक का एक निश्चित सूत्र होता है।


मिश्रण (Mixture):

वैसे पदार्थ जो दो या दो से अधिक तत्व या यौगिक को किसी भी अनुपात में मिलाने से बनता है, मिश्रण कहलाता है। उदाहरण-हवा, बारुद ‌(सल्फर, पोटाशियम नाइट्रेट एवं कोयला का मिश्रण है), रक्त, समुंद्र का जल, चाय आदि


मिश्रण के गुण|Properties of Mixture:-

  • मिश्रण ठोस, द्रव या गैस हो सकता है।

  • मिश्रण में उपस्थित विभिन्न पदार्थ उसके अवयवों या घटक कहलाते हैं।

  • मिश्रण का संघटन निश्चित नहीं होता है।

  • मिश्रण में उसके अवयवों का गुण उपस्थित होता है।

  • मिश्रण के अवयवों को भौतिक विधि द्वारा अलग किया जा सकता है।

  • मिश्रण का बनना भौतिक क्रिया है।

मिश्रण के भौतिक अवस्था के आधार पर मिश्रण के प्रकार-:-

  1. ठोस-ठोस का मिश्रण:- जैसे- चीनी और बालु का मिश्रण।
  2. ठोस-द्रव का मिश्रण:- जैसे- चीनी और जल का मिश्रण।
  3. ठोस-गैस का मिश्रण:- जैसे- मिट्टी एवं वायु का मिश्रण।
  4. गैस-गैस का मिश्रण- जैसे- वायु, जो क‌ई गैसों का मिश्रण है।
  5. द्रव-द्रव का मिश्रण:- जैसे- जल और तेल का मिश्रण।
  6. द्रव- गैस का मिश्रण:- जैसे- साफ्ट ड्रिंक

अवयवों के संघटन के आधार पर मिश्रण के प्रकार| Type of Mixture on the basis of composition of components:-

  1. समांगी मिश्रण (Homogeneous Mixture)
  2. विषमांगी मिश्रण (Heterogeneous Mixture)

समांगी मिश्रण:-

ऐसा मिश्रण जिसमें दो या दो से अधिक अवयव उपस्थित होते हैं लेकिन उन्हें अलग अलग नहीं देखा जा सकता है, समांगी मिश्रण कहलाता है। उदाहरण- छनी हुई चाय, जल और चीनी का मिश्रण, पेट्रोल आदि।

विषमांगी मिश्रण:-

ऐसा मिश्रण जिसमे दो या दो से अधिक अवयव होते हैं तथा उन्हें अलग अलग देखा जा सकता है, विषमांगी मिश्रण कहलाता है। उदाहरण- जल और तेल का मिश्रण, जल और बालु का मिश्रण आदि।




No comments:

Post a Comment

Read More

What Are The Uses Of Dyes In Our Daily Life?| Classification Of Dyes

  Role Of Dyes In Daily Life   Dyes impart color to materials through selective absorption and reflection of light. Dyes are essential chemi...