Ad

Residence(आवासीय) Certificate Online Anumandal se Kaise Banaye

Read- कटिहार जिला में कुल कितने पंचायत है, सभी पंचायतों के नाम।


बिहार सरकार द्वारा जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिये आनलाईन सुविधा प्रदान किया गया। अब घर बैठे ही अंचल (C.O) एवं अनुमंडल (S.D.O) स्तर से जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिये आनलाईन आवेदन कर सकते हैं एवं प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

"अनुमंडल (S.D.O) स्तर से जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र कैसे बनायें"

अनुमंडल स्तर से जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिये पहले अंचल स्तर से जाति, आय, आवासीय प्रमाण बना हुआ होना चाहिए।

अनुमंडल (S.D.O) स्तर से आवासीय (जाति,आय) प्रमाण पत्र के बनाने के लिये अपने मोबाइल या कम्प्यूटर के सर्च इंजन पर https://serviceonline.bihar.gov.inटाइप करे या दिये गये लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने पर आनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल खुल जायेगा। पोर्टल में नीचे जाने पर 'लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएं' का option मिलेगा। जिसमें 'सामान्य प्रशासन विभाग' पर क्लिक करें।


सामान्य प्रशासन विभाग पर क्लिक करने पर जाति, आवासीय, एवं आय प्रमाण का निर्गमन का option मिलेगा। आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिये 'आवासीय प्रमाण पत्र का निर्गमन' पर क्लिक करें।


क्लिक करने पर प्रमाण पत्र किस स्तर से बनाना है का option आयेगा। आवासीय प्रमाण पत्र अनुमंडल स्तर पर बनाने के लिये 'अनुमंडल स्तर पर' को चुनें। जैसे ही 'अनुमंडल स्तर पर' को क्लिक करेंगे एक नया पेज खुलेगा


जिसमें राजस्व अधिकारी स्तर(अंचल स्तर) से बना हुआ प्रमाण पत्र के संख्या को डालें एवं उसके नीचे अपना पुरा नाम डालकर नीचे Get details बटन पर क्लिक करें। Get details बटन पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें आवेदक का detail भरा होगा, उसी पेज में नीचे 'Issuers name at RO' के column में अंचल स्तर से प्राप्त प्रमाण पत्र में जिस अधिकारी का digital sign हुआ होगा, उसके नाम को इस column में भरना है, फिर  'Issuing date at RO' के column में अंचल स्तर से प्रमाण पत्र प्राप्ति तिथि डालना है। उसके बाद submit बटन पर क्लिक करें।


एक नया पेज open होगा जिसमें सबसे नीचे 'attach annexure' का option होगा, पर क्लिक करें।

अंचल स्तर से प्राप्त आवासीय प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड अपलोड करें एवं save option पर क्लिक करें एवं सबमिट करें।

पावती को डाउनलोड कर save कर लें।

इस तरह घर बैठे आनलाईन अनुमंडल स्तर से आवासीय प्रमाण पत्र के लिये आवेदन किया जा सकता है एवं प्राप्त किया जा सकता है।



No comments:

Post a Comment

Read More

What Are The Uses Of Dyes In Our Daily Life?| Classification Of Dyes

  Role Of Dyes In Daily Life   Dyes impart color to materials through selective absorption and reflection of light. Dyes are essential chemi...