Ad

पदार्थ क्या है?| What Is Matter| Class 9 Chemistry


जिसमें द्रव्यमान हो और जो जगह छेकता हो, उसे पदार्थ कहते हैं।

जैसे- नमक, चीनी, ईंट, पत्थर, जल, वायु इत्यादि

हमारे आसपास जो भी है सभी पदार्थ से बने हुए हैं।



पदार्थ के गुण:-

  • पदार्थ अत्यंत सुक्ष्म कणों से मिलकर बने होते हैं।
  • पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है जिन्हें अंतर‌आण्विक स्थान कहते हैं।
  • पदार्थ के कण गतिशील होते हैं।
  • पदार्थ के कणों के बीच आकर्षण बल होता है।


पदार्थ की अवस्थाएं:-भौतिक गुणों के आधार पर पदार्थ के मुख्य तीन अवस्थाएं है- 

  1. ठोस
  2. द्रव
  3. गैस
पदार्थ की दो और अवस्थाएं हैं जो हमे दैनिक जीवन में बहुत कम देखने को मिलती है- प्लाज्मा और बोस आंइस्टाइन कंडनसेट।


रासायनिक गुणों के आधार पर पदार्थ दो प्रकार के होते हैं:-

  1. शुद्ध पदार्थ
  2. मिश्रण (अशुद्ध पदार्थ)
शुद्ध पदार्थ दो तरह के होते है- 1. तत्व  2. यौगिक

तत्व तीन तरह के होते है- 1. धातु  2.अधातु  3.उपधातु

मिश्रण के प्रकार- 1. समांगी मिश्रण   2.विषमांगी मिश्रण


ठोस किसे कहते हैं एवं ठोस के गुण:-

वैसे पदार्थ जिनका आकार एवं आयतन दोनों निश्चित हो, ठोस कहलाता है। जैसे- लोहा, ईंट, पत्थर, बर्फ, लकड़ी इत्यादि

  • ठोस के कणों के बीच रिक्त स्थान नहीं होता है।
  • ठोस के कण गतिशील नहीं होते हैं बल्कि वे अपने स्थान पर कंपन करते हैं।
  • इसमें बहने की प्रवृत्ति नहीं होती है।
  • ये असंपीड्य होते हैं।


द्रव किसे कहते हैं? द्रव के गुण :-

वैसे पदार्थ जिनका आकार अनिश्चित एवं आयतन निश्चित होता है, द्रव कहलाता है। जैसे- जल, दुध, स्याही, पेट्रोल, इत्यादि
  • इसमें बहने की प्रवृत्ति होती है।
  • इसके कणों के बीच रिक्त स्थान होता है।
  • इसके कणों के बीच आकर्षण बल ठोस से कम होता है।
  • द्रव के कण गतिशील होते हैं।


गैस अवस्था की परिभाषा एवं गुण :-

गैस पदार्थ की वह अवस्था जिसमें उसका आकार एवं आयतन दोनों अनिश्चित होता है। जैसे- वायु, नाइट्रोजन, आक्सीजन, एल पी जी इत्यादि 
  • इसके कणों के बीच अधिक रिक्त स्थान होता है।
  • ये संपीड्य होते हैं।
  • इसका घनत्व ठोस एवं द्रव से कम होता है।

Also Read:- Atoms and Molecules

प्लाज्मा

प्लाज्मा विद्युत आवेशित गैस होता है इसके कण विद्युत आवेशित होते हैं, गैस अवस्था की तरह इसका भी कोई निश्चित आकार एवं आयतन नहीं होता है। द्रव को गर्म करने पर द्रव गैस में परिवर्तित होता है गैस को गर्म करने पर प्लाज्मा बनता है। जैसे- विभिन्न दुकान एवं आवास के बोर्ड में जलने वाले नियोन लाइट्स, इलेक्ट्रिक स्पार्क इत्यादि।



No comments:

Post a Comment

Read More

GDP क्या होता है? GDP की गणना, और पूरी जानकारी| Gross Domestic Product

  GDP (Gross Domestic Product) । आसान शब्दों में कहें, तो किसी भी देश की इकोनॉमी कितनी मजबूत है और वहां बिजनेस या उत्पादन की क्या स्थिति है,...