Ad

Platelets Increase Diet In Hindi



हमारे रक्त में क‌ई छोटी कोशिकाएं होती है, जिन्हें प्लेटलेट्स कहते हैं। ये रक्त को जमाने में मदद करते हैं। ये अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने में मदद करते हैं, चोट लगने या कटने के स्थान पर ब्लड वेसेल वाल में कुछ प्लेटलेट्स चिपक कर उस स्थान को बंद कर देते हैं ताकि ज्यादा खुन ना निकले। 

प्लेटलेट्स हमारे शरीर में रक्तस्राव को नियंत्रित करते हैं। प्लेटलेट्स टिश्यू के रिजेनेरेशन और न‌ई रक्त वाहिकाओं के निर्माण में सहायता करते हैं।


प्लेटलेट्स कम होने के कुछ सामान्य लक्षण:-

  • कटने या चोट लगने पर अत्यधिक रक्तस्राव होना।
  • मसूड़ों या नाक से खुन आना।
  • कमजोरी या थकान महसूस होना।
  • उल्टी में खुन आना।
  • स्किन में लाल या बैंगनी धब्बे होना। आदि।


प्लेटलेट्स के संख्या का पता CBC जांच द्वारा लगाया जा सकता है। व्यस्को में सामान्य प्लेटलेट्स काउंट 150,000 से 450,000 के बीच होना चाहिए।

प्लेटलेट्स की संख्या सामान्य से कम या अधिक होने पर अत्यधिक रक्तस्राव या थक्के जमने की समस्या हो सकती है। थ्रोम्बोसाइटोपेनिया  में प्लेटलेट्स काउंट बहुत कम हो जाता है जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हो सकता है इसके विपरीत प्लेटलेट्स काउंट सामान्य से अधिक होने पर थ्रोम्बोसाइटेमिया होता है जिससे रक्त वाहिकाओं के भीतर थक्का बन जाता है।


फल एवं सब्जियां जिसे खाने से प्लेटलेट्स बढ़ता है:-

फल एवं सब्जियो में विटामिन एवं खनिज जैसे विटामिन बी12, विटामिन सी, फालिक एसिड, और आयरन पाया जाता है जिसके सेवन करने से प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में मदद मिल सकता है।



  • कीवी:- कीवी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पायी जाती है जो प्लेटलेट्स के संख्या में वृद्धि में सहायक होती है।
  • टमाटर:- विटामिन सी आयरन के अवशोषण में सहायता करता है जो प्लेटलेट्स के स्तर को भी बढ़ा सकता है। टमाटर विटामिन सी का अच्छा स्रोत है।
  • पालक:- पालक में प्रचुर मात्रा में विटामिन के‌ पाया जाता है,खुन की कमी को रोकने में सहायक होता है।
  • बीट रुट:- इसके जुस के सेवन से प्लेटलेट्स के संख्या में वृद्धि हो सकती है।
  • नींबु:- नींबु से हमारे शरीर को भरपुर मात्रा में विटामिन सी मिलता है। विटामिन सी प्लेटलेट्स के संख्या में वृद्धि में सहायक होता है।


  • आंवला:- आंवला में भी विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। आंवला में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होने के कारण ये उन स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है जिसके कारण प्लेटलेट्स की संख्या कम होती है।
  • गाजर:- गाजर विटामिन ए का अच्छा स्रोत है जो प्लेटलेट्स की संख्या में वृद्धि में सहायक है।

स्वस्थ जीवनशैली बनायें रखना, जैसे संतुलित आहार खाना और धुम्रपान से बचना, प्लेटलेट्स डिसआर्डर को कम करने मे मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें| रासायनिक गुणों के आधार पर पदार्थ के प्रकार

यह भी पढ़ें| कटिहार जिला के प्रखण्ड एवं पंचायत


डिस्क्लेमर:- यह कंटेंट केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह कोई मेडिकल ओपिनियन नहीं है। अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ या अपने स्वयं के चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।


No comments:

Post a Comment

Read More

GDP क्या होता है? GDP की गणना, और पूरी जानकारी| Gross Domestic Product

  GDP (Gross Domestic Product) । आसान शब्दों में कहें, तो किसी भी देश की इकोनॉमी कितनी मजबूत है और वहां बिजनेस या उत्पादन की क्या स्थिति है,...