Ad

Asthama| अस्थमा

 

विश्व अस्थमा दिवस| World Asthama Day



विश्व अस्थमा दिवस, प्रत्येक वर्ष म‌ई महिने के पहले मंगलवार को मनाया जाता है। अस्थमा सांस से जुडी़ गंभीर बिमारी है जो दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रभावित करता है। विश्व अस्थमा दिवस मनाने का उद्देश्य अस्थमा एवं उससे बचाव के बारे  जागरूकता बढ़ाना है।


विश्व अस्थमा दिवस का आयोजन कब से किया गया

विश्व अस्थमा दिवस का आयोजन, विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोगी संगठन ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा (GINA)  द्वारा किया जाता है। अस्थमा  दिवस मनाने का शुरुआत वर्ष 1993 से हुआ था। वर्ष 1998 मे स्पेन में 35 देशो द्वारा प्रथम बार विश्व अस्थमा दिवस मनाया गया।

अस्थमा गैर-संचारी रोग है। ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा ने अपने वेबसाइट में बताया है कि अस्थमा से 260 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित हैं और प्रत्येक वर्ष दुनियाभर में 450000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो रही है।

अस्थमा से फेफड़े प्रभावित होते हैं। अस्थमा पीड़ित को सांस लेने में दिक्कत, सीने में जकड़न, और खांसी होती है। ये लक्षण वायुमार्ग में सुजन एवं वायुमार्ग  के संकीर्ण होने के साथ साथ अत्यधिक बलगम होने के कारण होता है। एलर्जी, धुंआ, धुल, श्वषण संक्रमण, धुम्रपान आदि अस्थमा होने के कुछ प्रमुख कारक हैं।

Also Read- What Drink Lowers Blood Sugar


अस्थमा को नियंत्रित करने के लिये क‌ई उपचार उपलब्ध है। डाक्टर द्वारा दी ग‌ई दवा और खुद का ध्यान रखने से अस्थमा को नियंत्रित किया जा सकता है।

विश्व अस्थमा दिवस जागरूकता लाने का एक मंच प्रदान करता है ताकि इसे बढ़ने से रोका जा सके एवं प्रत्येक वर्ष मृत्यु दर को कम किया जा सकता है।


डिस्क्लेमर:- यह कंटेंट केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह कोई मेडिकल ओपिनियन नहीं है। अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ या अपने स्वयं के चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।



No comments:

Post a Comment

Read More

What Are The Uses Of Dyes In Our Daily Life?| Classification Of Dyes

  Role Of Dyes In Daily Life   Dyes impart color to materials through selective absorption and reflection of light. Dyes are essential chemi...