Ad

विश्व कैंसर दिवस World Cancer Day

4 फरवरी -विश्व कैंसर दिवस

कैंसर गंभीर रोग है, इस रोग से ग्रसित होने वाले अधिकांश लोगो की मृत्यु हो जाती है। पुरी दुनिया में प्रत्येक वर्ष लाखों लोगो की मृत्यु इस बिमारी के वजह से हो जाती है। 

कैंसर के बारे जागरूक करने, इसके रोकथाम और उपचार के बारे लोगों को बताने के लिए एवं कैंसर से संबधित ग़लत धारणाओं को कम करने के लिये प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।

प्रथम विश्व कैंसर दिवस यूनियन फार इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (UICC) द्वारा 1993 में जिनेवा, स्विट्जरलैंड में मनाया गया था। 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है जबकि भारत में 7 नवम्बर को राष्ट्रीय स्तर पर कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

कैंसर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता है। शरीर में कैंसर वाले कोशिकाओं के बढ़ने के साथ ट्यूमर यानि एक प्रकार की गांठ उभरती रहती है। सही समय पर पहचान और उपचार नहीं किये जाने से यह पुरे शरीर में फ़ैल जाता है।

कैंसर और उसके स्टेज को जानने के लिए क‌‌ई तरह के जांच किये जाते हैं जैसे CBC, MRI, CT SCAN बायोप्सी इत्यादि। सही समय पर जानकारी और उपचार होने से इसे control किया जा सकता है।

कैंसर के सामान्य लक्षण

विशेषज्ञो के अनुसार कैंसर के कुछ सामान्य लक्षण निम्न है-
  • भुख कम लगना
  • बार बार बुखार आना
  • बिना किसी कारण अचानक वजन कम हो जाना या बढ़ जाना भी कैंसर का लक्षण हो सकता है।
Click| अनुमंडल स्तर से आवासीय, जाति, आय प्रमाण पत्र के लिये आनलाईन आवेदन कैसे करे
  • सांस लेने में दिक्कत होना
  • मल मूत्र मे रक्त आ रहा है और दर्द नहीं हो रहा हो तो ये भी कैंसर का लक्षण हो सकता है।
  • लम्बे समय से खांसी होना और खुन निकलना भी कैंसर का लक्षण हो सकता है।
  • संक्रमण होना
  • असमान्य गांठ या सुजन आदि
विशेषज्ञो के अनुसार उपरोक्त लक्षण होने पर जांच के द्वारा कैंसर का पता लगाया जा सकता है एवं इन सब के अलावा और भी कई कैंसर के सामान्य लक्षण है।

उपचार

पिछले कई वर्षों में कैंसर के बेहतर ईलाज एवं जांच हेतु क‌ई बदलाव हुआ है। विशेषज्ञो के अनुसार कैंसर का पता यदि जल्दी लग जाये तो ईलाज के द्वारा रोगी अधिक समय तक जीवित रह सकते है।

कैंसर का ईलाज क‌ई प्रकार से किया जाता है जैसे- कीमोथेरेपी, रेडियेशन थेरेपी, सर्जरी, हार्मोन थेरेपी आदि। उपचार का प्रकार रोग की स्थिति पर निर्भर करता है।

कीमोथेरेपी:- कीमोथेरेपी में दवाओं का उपयोग कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने, इसे फैलने से रोकने आदि के लिये किया जाता है।

रेडियेशन थेरेपी:- कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिये विकिरण का उपयोग किया जाता है।

सर्जरी:- सर्जरी द्वारा शरीर से ट्युमर को निकाला जाता है।

कैंसर के ईलाज के लिये अस्पताल की सूची-

1. टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुम्बई

  • टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल परेल, मुम्बई में स्थित है। यह कैंसर के इलाज और अनुसंधान का केंद्र है। यह संस्थान भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा सहायता प्राप्त संस्थान है|
2. राजीव गांधी कैंसर हा‌ॅस्पिटल, दिल्ली

  • राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र (आरजीसीआईआरसी) दिल्ली, भारत में स्थित चिकित्सा सुविधा और अनुसंधान संस्थान है जो कैंसर के उपचार और अनुसंधान में विशेषज्ञता रखता है । यह एशिया में कैंसर के इलाज के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्रों में से एक है । 

3. धर्मशिला हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, दिल्ली

  • धर्मशिला नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल भारत का पहला और एकमात्र कैंसर अस्पताल है जिसे एनएबीएच द्वारा मान्यता प्राप्त है।

4. इण्डियन कैंसर सोसायटी, मुम्बई

  • यह कैंसर रोगियों के इलाज के लिये भारत का पहला स्वैच्छिक गैर- लाभकारी राष्ट्रीय संगठन है। 

5. किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ   ऑन्कोलॉजी, बैंगलुरू

  • यह कैंसर अस्पताल बैंगलुरू कर्नाटक में स्थित है। यह भारत सरकार द्वारा वित्तीय पोषित क्षेत्रीय कैंसर केन्द्र है।

6. गुजरात कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुजरात

  • यह कैंसर अनुसंधान संस्थान राज्य स्वामित्व वाला अनुसंधान संस्थान है। यह भारत में 25 सरकारी वित्त पोषित क्षेत्रीय कैंसर केन्द्रों में से एक है।

7. टाटा कैंसर हाॅस्पिटल, कोलकाता

  • टाटा कैंसर हाॅस्पिटल या टाटा मेडिकल सेंटर कोलकाता में स्थित है।
देश में और भी बहुत से सरकारी अस्पताल है जहां कैंसर रोगियों का मुफ्त में इलाज किया जाता है।

भारत में कैंसर के इलाज के लिये सरकार के द्वारा क‌ई योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ सभी वर्ग के लोग ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर:- यह कंटेंट केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह कोई मेडिकल ओपिनियन नहीं है। अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ या अपने स्वयं के चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।



No comments:

Post a Comment

Read More

What Are The Uses Of Dyes In Our Daily Life?| Classification Of Dyes

  Role Of Dyes In Daily Life   Dyes impart color to materials through selective absorption and reflection of light. Dyes are essential chemi...