Ad

Aadhar PVC Card Kaise Banaye Online| आधार पी वी सी कार्ड कैसे बनायें आनलाईन




पैन कार्ड या ए टी एम कार्ड पी वी सी (पॉलीविनाइल क्लोराइड) प्लास्टिक से बने होते हैं जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होते हैं।लेकिन वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड कागज आधारित कार्ड होते हैं जो आसानी से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

आधार नामांकन के समय कागज आधारित कार्ड दिया जाता है जो कमजोर और क्षतिग्रस्त हो जाते हैं लेकिन अब पी वी सी प्लास्टिक से बने आधार कार्ड 50 रुपये सामान्य फीस देकर आनलाईन आवेदन कर घर बैठे प्राप्त कर सकते है।

आधार पी वी सी कार्ड प्राप्त करने के लिये अपने मोबाईल या कम्प्यूटर के ब्राउज़र से यूआइडीएआइ के आधिकारिक वेबसाईट www.uidai.gov.in को खोले या लिंक https://myaadhar.uidai.gov.in/genricPVC पर क्लिक करें। यूआइडीएआइ के आधिकारिक वेबसाईट खोलने के बाद सर्वप्रथम भाषा का चयन करें।


भाषा का चयन करने के बाद "आर्डर आधार पीवीसी कार्ड" पर क्लिक करें।

"आर्डर आधार पीवीसी कार्ड" पर क्लिक करने के बाद नया पेज ओपेन होगा जिसमें रेजिस्ट्रड मोबाईल नम्बर से लागिन करने का आप्शन आयेगा। लागिन करना आवश्यक नहीं है। उसी पेज में नीचे पुनः "Order Aadhar PVC Card" का आप्शन आयेगा पर क्लिक करें। (आप चाहें तो लाल रंग में लिखे गये शब्द पर क्लिक कर सकते हैं)



Order Aadhar PVC Card पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुलेगा 

'Enter Aadhar Number' के कालम में अपना आधार नम्बर डाले, उसके बाद नीचे कैप्चा कोड डाले, कैप्चा कोड डालने के बाद नीचे 'My mobile no is not registered' पर tick करें तत्पश्चात ओटीपी के लिये अपना मोबाइल नम्बर डाले और 'send otp' पर क्लिक करें। ओटीपी डालकर 'term and condition' पर tick और सबमिट करें। सबमिट करने के बाद पेमेंट का आप्शन आयेगा।


'I hereby confirm...' पर टिक करें एवं 'make payment' पर क्लिक कर पेमेंट कर दे। पावती को डाउनलोड कर रख लें। आधार पीवीसी कार्ड आधार में दर्ज पता पर यूआइडीएआइ द्वारा By Post भेजा जाता है।

यदि आधार के साथ मोबाइल नम्बर रेजिस्ट्रड हो तो uidai के होमपेज खुलने के बाद भाषा का चयन कर 'order aadhar pvc card' पर क्लिक करें। उसके बाद Login का आप्शन आयेगा, Login कर इसी तरह से आधार पीवीसी कार्ड के लिये Apply किया जा सकता है।



इस तरह घर बैठे आसानी से आधार पीवीसी कार्ड के लिये आनलाईन Apply किया जा सकता है और प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें| जंक फूड से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव


No comments:

Post a Comment

Read More

Bihar's Invaluable Role In Education, Literature, Art And Culture|शिक्षा, साहित्य, कला एवं संस्कृति में बिहार की अमूल्य भूमिका

शिक्षा, साहित्य, कला एवं संस्कृति में बिहार की अमूल्य भूमिका  बिहार जनसंख्या के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा और क्षेत्रफल की दृष्टि से 12वां सब...