Ad

Keep Children Away From Junk Food| बच्चों के स्वास्थ्य पर जंक फूड का प्रभाव



बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये स्वस्थ आहार का होना अत्यंत आवश्यक है लेकिन स्वाद और आसानी से उपलब्ध होने के कारण स्वस्थ आहार की जगह बच्चे जंक फूड (जो पैकेट में उपलब्ध होता है) अत्यधिक खाना पसंद करते है जिनका नकारात्मक प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है।

  • बच्चों को स्वस्थ आहार नहीं मिलने पर उनका मानसिक विकास सही तरह से नहीं हो पाता है, इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर, सीखने की क्षमता का कम होना और अधिक बिमार होने का खतरा बना रहता है।

  • जंक फूड में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है लेकिन उसमें विटामिन और खनिज जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी होती है, जब बच्चे जंक फूड खाते हैं तो उन्हें सिर्फ कैलोरी मिलता है और वैसे आवश्यक पोषक तत्वों से वंचित रह जाते है जो उनके वृद्धि एवं विकास के लिये आवश्यक होता है।

  • अनाज, फल, सब्जियों आदि में फाइबर पाया जाता है, फाइबर पाचनतंत्र को स्वस्थ रखता है जबकि जंक फूड में फाइबर की कमी होती है। जंक फूड के नियमित खाने से बच्चों में मोटापा बढ़ता है, जंक फूड में मीठा एवं खराब वसा होता है जो अस्वास्थ्यकर वजन बढ़ने का कारण होता है।

  • नियमित जंक फूड खाने से टाइप-2 मधुमेह, हृदय रोग जैसे बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। जंक फूड में नमक और कोलेस्ट्रॉल का अत्यधिक स्तर उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।

  • जंक फूड में शर्करा और एसिड होता है जो बच्चों में दांतों की सड़न और अन्य दंत समस्याओं का कारण बन सकता है। जब शर्करा का बार बार सेवन किया जाता है तो ये दांतों के इनेमल को नुक़सान पहुंचाता है।

  • जंक फूड में बहुत अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है जो बच्चों के भुख पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। 

जंक फुड के नियमित खाने से इसकी आदत लग सकती है जिसे कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो सकता है। आदत लग जाने पर बच्चे स्वस्थ आहार की जगह जंक फूड खायेंगे।

Next| कटिहार जिला में कुल पंचायत, प्रखंड

स्वस्थ आहार नहीं मिलने और ज्यादातर समय जंक फूड खाने से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये माता पिता को उन्हे संतुलित, पोषक तत्वों से भरपुर आहार देना चाहिए।

डिस्क्लेमर:- यह कंटेंट केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह कोई मेडिकल ओपिनियन नहीं है। अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ या अपने स्वयं के चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

Next| रासायनिक अभिक्रिया क्लास 10


No comments:

Post a Comment

Read More

What Are The Uses Of Dyes In Our Daily Life?| Classification Of Dyes

  Role Of Dyes In Daily Life   Dyes impart color to materials through selective absorption and reflection of light. Dyes are essential chemi...