Ad

Character Certificate Apply | Character Certificate के लिये Apply कैसे करे

Character certificate (चरित्र/आचरण प्रमाण पत्र) बनाने के लिये अब कार्यालय का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं, आप घर बैठे अपने मोबाईल या कम्प्यूटर से आनलाईन आवेदन कर सकते और प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

आनलाईन आवेदन की प्रक्रिया बहुत आसान है। बिहार के लोक सेवक पार्टल पर आनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

https://serviceonline.bihar.gov.in पर आवेदन कर चरित्र प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है।

आवेदन के लिये अपने मोबाईल/कम्प्यूटर के browser पर https://serviceonline.bihar.gov.in टाइप कर पार्टल खोले। पार्टल open होने के बाद चरित्र प्रमाण पत्र के लिये आवेदन करने के लिये " लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएं" में "गृह विभाग" पर क्लिक करें।


"गृह विभाग" पर क्लिक करने पर "आचरण प्रमाण पत्र के लिये आवेदन" पर क्लिक करे। क्लिक करने पर आवेदन के लिये पेज open होगा जिसमें आवेदक द्वारा फार्म में मांगे गये सभी जानकारी को भरना है एवं आवेदक को अपना फोटो अपलोड करना है। आवेदन के उद्देश्य में से किसी एक उद्देश्य में क्लिक करें।


"पिछले दो वर्षों में अधिवास का विवरण" में पिछले दो वर्ष में जिस स्थान पर रह रहे थे उसकी विवरणी को भरें एवं कैपचा कोड को भरकर सबमिट पर क्लिक करें।


सबमिट पर क्लिक करने पर आवेदक द्वारा भरे गये विवरणी पेज खुलेगा, सभी विवरणी पुनः जांच लें, विवरणी सही होने पर पेज में नीचे "Attach Annexure" का option होगा पर क्लिक करें।

"Attach Annexure पर क्लिक करने पर फिर से नया पेजा खुलेगा जिसमें आधार कार्ड को अपलोड कर पहले Save पर क्लिक करें एवं उसके बाद सबमिट पर क्लिक करें। पावती को डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

इस तरह आचरण प्रमाण पत्र के लिये आनलाईन आवेदन किया जा सकता है एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

Read More| अनुमंडल स्तर से निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिये आनलाइन आवेदन कैसे करें।



No comments:

Post a Comment

Read More

What Are The Uses Of Dyes In Our Daily Life?| Classification Of Dyes

  Role Of Dyes In Daily Life   Dyes impart color to materials through selective absorption and reflection of light. Dyes are essential chemi...