Ad

Online Apply Caste, Residence & Income Certificate in Bihar

अंचल स्तर से जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र के लिये online आवेदन कैसे करें ‌(बिहार)

बिहार सरकार द्वारा जाति, आवासीय, एवं आय प्रमाण पत्र बनाने के लिये आनलाईन सुविधा शुरू किया गया है। अब घर से ही कम्प्यूटर, मोबाईल द्वारा इन सभी प्रमाण पत्र के लिये आनलाईन आवेदन किया जा सकता है एवं प्राप्त भी किया जा सकता है।

आवेदन की प्रक्रिया बहुत आसान है। जाति प्रमाण पत्र  आवेदन करने से पुर्व आवेदक के फोटो की आवश्यकता होगी जिसे आनलाईन आवेदन करते समय अपलोड किया जाना जरुरी है। आवेदक का एक पासपोर्ट साइज फोटो जिसमें आवेदक का हस्ताक्षर हो एवं ऐसा कोई दस्तावेज जिसमें आवेदक के पिता के जाति का उल्लेख किया गया हो (जैसे जमीन का पेपर), आवेदक का आधार कार्ड एवं आवेदक के पिता का आधार कार्ड इत्यादि।


Online आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिये अपने कम्प्यूटर या मोबाईल में Google में serviceonline.bih.gov.in type करें, इस पेज के open होने के बाद लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएं में "सामान्य प्रशासन विभाग" पर click करें। अब जाति प्रमाण पत्र के आवेदन के लिये " जाति प्रमाण पत्र का निर्गमन अंचल स्तर पर" पर click करें।




एक नया पेज open होगा जिसमें आवेदक द्वारा अपने सभी details को भरना है साथ ही मोबाईल नम्बर एवं ईमेल आइडी भी जरुर भरे। आवेदक अपने फोटो पर हस्ताक्षर कर अपलोड करेंगे एवं सभी जानकारी भरेंगे। आधार नम्बर का का‌ॅलम खाली छोड़ दें। अंत में proceed पर click करें।

अब दिये गये सभी जानकारी की जांच कर लें एवं आवेदक स्वयं का आधार कार्ड एवं पिता का आधार कार्ड एवं जाति संबंधित दस्तावेज (जमीन का पेपर) को merge कर अपलोड कर दे एवं submit बटन पर click करें।

इस तरह जाति प्रमाण पत्र के लिये आवेदन submit हो जायेगा। पावती को डाउनलोड कर भविष्य के लिये संभाल कर रखें।

No comments:

Post a Comment

Read More

GDP क्या होता है? GDP की गणना, और पूरी जानकारी| Gross Domestic Product

  GDP (Gross Domestic Product) । आसान शब्दों में कहें, तो किसी भी देश की इकोनॉमी कितनी मजबूत है और वहां बिजनेस या उत्पादन की क्या स्थिति है,...